फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सावन में झूमकर बरस रहे बादल, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था हुई धड़ाम, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 27 Jul 2024 08:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

Rajasthan News: शाहपुरा में शुक्रवार को दूसरे दिन भी जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। देर सांय लगभग तीन घंटे तक चली लगातार बारिश से शहर के मुख्य बाजार और रामद्वारा के बाहर पानी भर गया। 
 
विज्ञापन
सावन में झूमकर बरस रहे बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद के कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल के कारण नालियों में कचरा जमा हो गया, जिससे कई जगहों पर दिक्कतें उत्पन्न हुईं। शनिवार को सांय 4 से 7 बजे तक तहसील मुख्यालय पर 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण लोगों की आवाजाही ही रूक गयी।

विज्ञापन


नगर परिषद की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है, क्योंकि कई जगह नाले और नालियों में कचरा का ढेर दिखाई दे रहा है। सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते परेशानी और बढ़ गई है। शहर के मुख्य बाजारों में सड़के पानी में डूबी हुई हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहपुरा के मुख्य बाजार और रामद्वारा के बाहर तथा पुराने बस स्टैंड के अलावा हरिजन बस्ती में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। पानी के जमाव के कारण लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार में दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

नगर परिषद के कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल के कारण सफाई कार्य ठप पड़ा है। नालियों में कचरा जाम हो गया है और बड़े नालों में भी कचरा फंस जाने से पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

 

शनिवार को देर सांय लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश के कारण लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। कई स्थानों पर वाहन फंस गए और यातायात जाम हो गया। कच्ची बस्तियों तथा बाहर की बस्तियों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। कोटड़ी रोड़ कहार मोहल्ला के निवासी राजेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण उन्हें अपने घर से बाहर निकलने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए कुछ तात्कालिक कदम उठाए हैं। नगर परिषद के सभापति रघुनंदन सोनी ने बताया कि हड़ताल के बावजूद प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास कर रहा है।
 

नगर परिषद की हड़ताल के कारण शहर में कचरा प्रबंधन की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। नालियों में कचरा जमा हो जाने से पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रशासन ने समस्या का समाधान निकालने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया है। नगर परिषद के सभापति ने सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके और जलभराव की समस्या को हल किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें