फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लव मैरिज करने के बाद अन्य युवती से बनाए अवैध संबंध, शादी करने के लिए पत्नी की हत्या

Mon, 08 Aug 2022 02:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

बादशाह कॉलोनी निवासी आदिल ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर पर छोड़कर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाह कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का खुलासा चुरु पुलिस ने कर दिया है। मृतका का शव फर्श पर मिला था। पति ने ही उसकी हत्या की थी। वह अपनी गर्लफेंंड से शादी करना चहाता था।
विज्ञापन


एसपी डी आनंद ने बताया कि 21 वर्षीय शाहीन की हत्या उसके पति वार्ड चार बादशाह कॉलोनी निवासी आदिल ने ही की थी। उन्होंने बताया कि दुपट्टे से गला घोटकर शाहीन की हत्या की गई थी। एसपी ने बताया कि हत्या के खुलासा करने के लिए डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क व कोतवाली सीआई सतीश यादव के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी को नया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। घर पर घटना के दौरान शाहीन व आदिल ही मौजूद था। उनका बेटा नाना-नानी के पास गया हुआ था। पुलिस ने आदिल को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

दोनों ने की थी लव मैरिज 
एसपी डी आनंद ने बताया कि 24 नवंबर 2015 को आदिल ने शाहीन के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है वह शादी के कुछ ही दिन बाद शाहीन से दहेज की मांग करने लगा। साथ ही मारपीट भी करता था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ 26 अगस्त 2018 को महिला पुलिस थाना में दहेज का केस भी दर्ज कराया था। हालांकि, परिजनों के हस्तक्षेप दोनों के बीच समझौता हुआ था। 
विज्ञापन


प्रेमिका से करना चाहता था शादी
मृतका के परिजनों ने आदिल पर एक अन्य युवती के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था। आरोप है कि आदिल पत्नी की हत्या करने के बाद प्रेमिका से शादी करना चाहता था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें