एबीवीपी नेता नरेंद्र प्रजापत मर्डर का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत के मर्डर मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस ने शातिर आरोपी बूंटिया निवासी अमित कस्वां उर्फ मितला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अमित उर्फ मितला पर एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि एक नवंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के गांव डाबला के पास 28 वर्षीय एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत की पुरानी रंजिश को लेकर अमित कस्वां उर्फ मितला, शुभम ढाका व हितेश कुमावत ने लाठी व सरियों से पीटकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मर्डर का मामला दर्ज किया था। डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर लगातार पुलिस शातिर अमित कस्वां उर्फ मितला के पीछे लगी थी। जो महाराष्ट्र की भिवण्डी में छुपा हुआ था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में फरार चल रहे शुभम ढाका के बारे में पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में हितेष कुमावत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार सांगवान, कांस्टेबल सरजीत सिंह शेखावत, एजीटीएफ टीम के हैड कांस्टेबल सज्जन कुमार व साइबर सैल के कांस्टेबल रमाकांत की अहम भूमिका रही।