फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 17 लाख से अधिक की राजस्व की वसूली किया

Sat, 22 Feb 2025 08:29 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ जिले में परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभाग ने 17 लाख रुपये से अधिक की राजस्व की वसूली की।
विज्ञापन
परिवहन विभाग चित्तौड़गढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग चित्तौड़गढ़ ने बिना परमिट, बिना टैक्स और पुराने बकाया वाले भार तथा यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अन्य राज्य की बसों सहित राजस्थान राज्य की 45 बसों के चालान बनाकर कुल 17.10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से चलाए अभियान के दौरान पाली जिले में पंजीकृत एक यात्री बस से 12.91 लाख रुपये बकाया पाए जाने के कारण उसे जब्त किया गया। साथ ही 280 भार वाहनों के स्वामियों को पुरानी बकाया राशि के कारण पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पूर्व 56 यात्री वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिए गए थे। संबंधित वाहन स्वामियों की अचल संपत्ति से बकाया कर वसूली के लिए संबंधित तहसीलदार की ओर से कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने बताया कि यह अभियान 31 मार्च 2025 तक लगातार जारी रहेगा। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले को 105 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसे प्राप्त करने के लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि समस्त प्रकार के बकाया कर वाले वाहनों (बस, ट्रक, टैक्सी) को चिह्नित कर अनिवार्य रूप से सीज किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 मार्च 2025 तक यदि बकाया कर जमा नहीं किया गया, तो संबंधित वाहनों को मार्च माह में नीलाम कर दिया जाएगा। अब तक फरवरी महीने में 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें