फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: राज्यपाल बोले- लाखों को मिल रहा रोजगार, प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को और बढ़ाना होगा

Sun, 08 Jun 2025 04:55 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों की बौद्धिक और शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया और जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर बैंक के प्रधान कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में आयोजित अरबन बैंक के रजत जयंती वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है, राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र को और बढ़ाना होगा। राज्यपाल शनिवार शाम को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती वर्ष के उद्घाटन एवं बैंक के प्रधान कार्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आज सहकारिता के क्षेत्र से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने राजस्थान में सरकारी क्षेत्र को और बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यहां इस सहकारिता क्षेत्र में दुग्ध डेयरी की अपार संभावनाएं हैं। इसमें गरीब भी दुग्ध व्यवसाय कर सकता है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को मार्केटिंग की जगह उपलब्ध करानी होगी। इसमें प्रशासन एवं सरकार सहयोग करें। इससे समितियां भी अच्छी चलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मन एवं दिल से चलाना होगा, तो इसके अच्छे परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सभी महिला पुरुषों को रोजगार मिले, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। राज्यपाल ने कहा कि जिस राष्ट्र का वैभव बढ़ाना है तो वहां की बौद्धिक क्षमता और शारीरिक क्षमता को बढ़ाना होगा। इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों की बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- राजधानी में बढ़े आपराधिक मामले, हिट एंड रन से लेकर पेपर लीक तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी करने एवं काश्तकार की फसल अच्छी हो इसके लिए आवश्यक है कि उसे काश्त करने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में ही रोका जाना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भूमि चित्तौड़गढ़ आगमन पर राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ अरबन कॉपरेटिव कोऑपरेटिव बैंक ने नई तकनीक एवं अन्य बैंकों की तरह कार्य कर सफलता हासिल की है। यह अन्य जिलों में भी शाखाओं का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से आज भारत चौथी अर्थव्यवस्था बना है, यह गर्व का विषय है। इससे पहले राज्यपाल ने समारोह में चित्तौड़गढ़ अरबन कॉपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय भवन का शिला पूजन किया। प्रारंभ में बैंक के अध्यक्ष आईएम सेठिया ने राज्यपाल को मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत किया और बैंक की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें