फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक के केबिन में छुपा कर ले जा रहे 66 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी

Wed, 09 Apr 2025 09:04 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh: अवैध अफीम की जब्ती के संबंध में थाना सदर निंबाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस द्वारा गत 23 मार्च को कनेरा थाना पुलिस ने थार जीप से 102 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को नीमच (एमपी) की तरफ से आ रहे एक ट्रक को थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान रुकवा कर तलाशी ली। इसमें ट्रक के केबिन में छुपा कर ले जाई जा रही 66 किलो 150 ग्राम अफीम को जब्त कर ट्रक चालक जालौर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम जब्ती की जिला पुलिस की इस साल की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वर्तमान में अफीम उत्पादन के बाद फसल से अफीम दूध संचयन एवं तुलाई का कार्य चल रहा हैं। मादक पदार्थ तस्कर भी सक्रिय होकर अफीम की तस्करी कर अवैध अफीम को अन्यत्र पहुंचाने में लगे हैं। तस्करों की धरपकड़ एवं तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार नाकाबंदी जारी है। निंबाहेड़ा डीएसपी बद्रीलाल राव के सुपरविजन में निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में थाने के जाप्ते ने सदर थाने के बाहर नाकाबंदी की।

पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का निधन, राज्यपाल व सीएम भजनलाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नीमच की तरफ से एक टाटा ट्रक आया, जिसे नाकाबंदी में लगे पुलिस जाप्ता द्वारा रुकवाया। तलाशी में ट्रक के पीछे मक्का से भरे के कट्टे रखे हुए थे। ट्रक में बनी केबिन की तलाशी लेने पर उसमें सीटों के पीछे प्लास्टिक के तीन बैग में 34 थैलियों में भर कर छिपाई हुई 66 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अफीम व ट्रक को जब्त कर चालक जालौर जिले के सायला थाना अंतर्गत जिवाना निवासी इकबाल उर्फ पप्पू पुत्र शुमार खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें