फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: मामूली कहासुनी में दोस्त बना कातिल, ढाबे के बाहर चाकू से गोदकर ले ली जान

Wed, 01 Jul 2026 02:39 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मांडना के पास एक ढाबे के बाहर गुस्से में आए कमल सिंह ने अपने दोस्त गौरव चतुर्वेदी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मांडना के पास एक ढाबे के बाहर दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ढाबे के बाहर हुआ विवाद, गुस्से में कर दिया हमला

जानकारी के अनुसार, कोटा की रेलवे कॉलोनी निवासी गौरव चतुर्वेदी अपने दोस्त कमल सिंह के साथ नेशनल हाईवे-27 से गुजर रहा था। देर रात दोनों मांडना के पास एक ढाबे पर रुके। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कमल सिंह ने गुस्से में आकर गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, लोगों ने दबोच लिया

हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ढाबे पर मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी घेराबंदी कर दी और मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने मृतक गौरव चतुर्वेदी के शव को कब्जे में लेकर बेगूं उपजिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हें सौंप दिया गया।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

बेगूं पुलिस ने आरोपी कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके चलते कमल सिंह ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें