फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: मकान के पीछे खेत में मिली गांजे की खेती, 167 पौधे जब्त; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 10:07 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh News: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मकान के पीछे खेत में हरे रंग के नेट की आड़ में गांजे की बुवाई कर रखी थी। मौके से जब्त किए गए 167 पौधे पूरी तरह हरे और गीले थे। इनका कुल वजन 426 किलो आंका गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने अपने ही मकान के पीछे स्थित खेत में गांजे की बुवाई कर रखी थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और खेत से 167 हरे पौधे बरामद किए। बरामद पौधों का कुल वजन 426 किलो बताया गया है।

विज्ञापन

 
विशेष सूत्रों से मिली थी सूचना
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बड़ीसादड़ी थानाधिकारी कमलचंद मीणा को विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव शिवपुरा निवासी भैरू सिंह मीणा अपने मकान के पीछे खेत में अवैध गांजे की खेती कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरू सिंह (58) पुत्र नारायण सिंह मीणा को मौके पर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
हरे नेट की आड़ में छिपाई गई थी खेती
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मकान के पीछे खेत में हरे रंग के नेट की आड़ में गांजे की बुवाई कर रखी थी। मौके से जब्त किए गए 167 पौधे पूरी तरह हरे और गीले थे। इनका कुल वजन 426 किलो आंका गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘धर्मांतरण करने वाले SC/ST से आरक्षण छीनना चाहिए’, बोले किरोड़ी मीणा; SI भर्ती परीक्षा पर क्या कहा?
 
कांस्टेबल अंबाराम की रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल अंबाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बरामद पौधों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों और अवैध खेती करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। हालांकि जिले में गांजे की खेती का मामला लंबे समय बाद सामने आया है। इससे पहले भी पुलिस अवैध गांजा बुवाई करने वाले किसानों पर कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी हिरासत में, पीड़िता उदयपुर में भर्ती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें