फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया

Sat, 22 Mar 2025 08:53 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदेरिया थाना क्षेत्र के घोसुंडा-ओडुंड मार्ग पर शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। तहसीलदार और पुलिस उप अधीक्षक की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए, जिसके बाद 17 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


शंभूपुरा थाना क्षेत्र के चौथपुरा गांव निवासी रामलाल (52) पुत्र चूना जटिया शुक्रवार शाम बाइक से घोसुंडा से चौथपुरा जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अक्षिता ठाकुर को स्पेन में मिला सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार, मानव तस्करी की रोकथाम पर कही ये बात
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीण मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक से मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद अनुसूचित जाति-जनजाति महासभा के बैनर तले ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया और हादसे को षड्यंत्र बताते हुए ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक शिवप्रकाश टेलर और बस्सी तहसीलदार गजराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से समझाइश करते पुलिस उप अधीक्षक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें