फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: धुलंडी पर खुला सांवलिया सेठ का खजाना, अब तक साढ़े सात करोड़ से ज्यादा चढ़ावे की गिनती पूरी

Fri, 14 Mar 2025 02:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर का दानपात्र आज धुलंडी के मौके पर खोला गया है। पहले चरण में अब तक 7 करोड़ 55 लाख से ज्यादा चढ़ावे की गिनती हो चुकी है। अगले चरण में होगी सोने-चांदी और विदेशी मुद्राओं की गिनती 17 मार्च को की जाएगी। मंदिर का दानपात्र साल में 11 बार खोला जाता है।
विज्ञापन
सांवरिया सेठ मंदिर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भगवान कृष्ण का पोराणिक मंदिर श्री सांवलिया सेठ के दानपात्र को आज धुलंडी पर डेढ़ महीने बाद खोला गया। पहले चरण की गिनती पूरी होने तक 7 करोड़ 55 लाख रुपये के नोट गिने जा चुके हैं। मन्दिर मण्डल के प्रशासनिक अधिकारी सीईओ प्रभा गौतम की मौजूदगी में भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद दानपात्र खोला गया। अब दूसरे चरण की गिनती 17 मार्च को शरू की जाएगी। नोटों की गिनती के लिए गणना स्थल पर सीसीटीवी और मैनुअल कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही हैं। पहले चरण में दान पात्र में रखे भारतीय नोटों की ही गिनती हुई है। भंडार से निकले विदेशी मुद्रा के नोटों की गिनती के अलावा सोना-चांदी की गिनती होना अभी बाकी है। भंडार के अलावा भेंटकक्ष, कार्यालय और ऑनलाइन मिलने वाले चढ़ावे की गिनती बाकी है। 

विज्ञापन


मनोकामना के लिए पार्टनर बनाते हैं सांवलिया सेठ को
बता दें कि श्री सांवलिया सेठ देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां मनोकामना मांगने वाले भगवान को अपना बिजनेस पार्टनर बनाते हैं। इसके बाद जब मनोकामना पूरी होती है तो पार्टनरशिप की राशि को चढ़ावे के रूप में मंदिर के दानपात्र में अर्पित की जाती है। यहां रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु मन्दिर के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। साल में 11 बार सांवरिया सेठ का भंडार खोला जाता हैं। साल में दो बार ही ऐसा मौका होता है, जब लंबे समय बाद दानपात्र खोला जाता है। इसमें होली पर डेढ़ महीने और दीपावली पर दो महीने बाद श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें