फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh : प्रिंसिपल और महिला शिक्षक ने स्कूल में की गंदी बात, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला, दोनों सस्पेंड

Sun, 19 Jan 2025 02:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेरा से जुड़ा एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में प्रिंसिपल और एक महिला शिक्षक की अश्लील हरकतों का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। जानें क्या है मामला
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के आजोलिया का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सालेरा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। विद्यालय के संस्था प्रधान और एक महिला टीचर की अश्लील हरकतों का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संस्था प्रधान अरविंद व्यास, जो राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, का महिला स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे विद्यालय परिसर के अंदर अपने कमरे में महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल की महिला टीचर नियमित रूप से प्रिंसिपल के कमरे में जाती थी और वहां कंप्यूटर पर काम करने का नाटक करती थी, लेकिन दोनों घंटों तक कमरे में अकेले रहते थे। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने संदेह होने पर प्रिंसिपल के कमरे में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, जिसके बाद यह घटना सामने आ गई।
विज्ञापन


बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने तुरंत प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान संस्था प्रधान अरविंद व्यास का मुख्यालय राशमी और महिला टीचर का मुख्यालय बेगूं रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें