फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: तस्करी के लिए गाड़ी में ऐसा जुगाड़ देख अधिकारी भी हैरान, 30 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ और कोटा टीम ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के रिठौला चौराहे पर एक मारुति वैन से 7.49 किलो अफीम जब्त की।
विज्ञापन
गैस किट टंकी में बनाया गया गुप्त चेंबर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ और कोटा की टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक मारुति वैन को रोक कर तलाशी ली है, जिसके गैस किट में पार्टिशन कर के अफीम भरी हुई थी। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिससे अफीम के संबंध में अनुसंधान जारी है। बरामद की गई अफीम का अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निवारक एवं आ सूचना प्रकोष्ठ के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है। इस दौरान मुखबिर से अफीम तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर चित्तौड़गढ़ और कोटा की टीम का गठन किया गया। यह टीम भीलवाड़ा सिक्सलेन पर चित्तौड़गढ़ जिले में रिठौला चौराहे पर पहुंची। 

विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर की ओर से बताया वाहन निंबाहेड़ा कोटा हाईवे की ओर से आता दिखाई दिया। नारकोटिक्स की टीम ने वैन को रुकवाया और तलाशी की। पहले वैन के अंदर और सीट के नीचे तलाशी ली। बाद में वैन में लगी गैस किट को देखा तो शंका हुई। इस पर टीम ने गैस की टंकी को खुलवा कर देखा। इस पर सामने आया कि गैस की टंकी को खुलवाया। इसमें सामने आया कि वैन की टंकी में दो पार्टिशन किए हुए थे। इसमें एक पार्टिशन में अफीम मिली। यहां चार पैकेट में अफीम थी, जिसका वजन 7 किलो 490 ग्राम निकला। मामले में नारकोटिक्स की टीम ने आरोपित झालावाड़ जिले में पंच पहाड़ तहसील के पगारिया गांव निवासी दुर्गेश पुत्र श्याम लाल बसेर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


टीम आरोपी और वैन को नारकोटिक्स कार्यालय लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम जोधपुर ले जानी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें