फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: अचानक फैली जहरीली गैस से छह गांवों में दहशत, दो लोग अस्पताल पहुंचे, स्रोत तलाशने में जुटा प्रशासन

Mon, 29 Jun 2026 10:23 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

रविवार शाम चित्तौड़गढ़ के छह गांवों में फैली रहस्यमयी बदबू और जहरीली गैस ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि प्रशासन अभी तक गैस के स्रोत की तलाश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
जहरीली गैस से छह गांवों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की बस्सी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सादी के छह गांवों में रविवार शाम अचानक फैली रहस्यमयी जहरीली गैस से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गैस के साथ तेज बदबू फैलने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, गले में दर्द, सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। स्थिति ऐसी हो गई कि कई ग्रामीणों को मुंह पर मास्क या कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकलना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन देर शाम तक गैस के स्रोत का पता नहीं चल सका। करीब तीन से चार घंटे बाद हल्की बारिश होने पर बदबू धीरे-धीरे कम हुई और हालात सामान्य होने लगे।

विज्ञापन




बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर ने बताया कि रविवार शाम डूंगाजी का खेड़ा, पालेर, गोपालपुरा, मानकपुरा, सेमलिया और शादी गांवों में अचानक जहरीली गैस जैसी तेज बदबू महसूस की गई। ये सभी गांव एक-दूसरे से लगभग एक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बदबू इतनी तीव्र थी कि लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा। कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ तहसीलदार विपिन चौधरी, विजयपुर थानाधिकारी रामलाल मीणा, बस्सी और विजयपुर की मेडिकल टीमें तथा राजस्व विभाग के पटवारी और गिरदावर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli News: सड़क पर गिरा 11 केवी लाइन का तार, करंट लगने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बाइक जलकर राख
विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से गैस के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। मेडिकल टीम ने प्रभावित लोगों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक जांच में जुटे रहे। करीब तीन से चार घंटे बाद हल्की बारिश होने से गैस की बदबू धीरे-धीरे खत्म हो गई। प्रशासन के अनुसार प्रभावित क्षेत्र के आसपास कोई ऐसी फैक्ट्री या औद्योगिक इकाई नहीं है, जिससे गैस रिसाव की आशंका हो। न ही किसी दुर्घटना की सूचना मिली है। ऐसे में गैस फैलने का कारण फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

चित्तौड़गढ़ तहसीलदार विपिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कृषि विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर गैस के स्रोत का पता लगाएगी। फिलहाल सभी गांवों में स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें