फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: सड़क पर गिरा 11 केवी लाइन का तार, करंट लगने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बाइक जलकर राख

Mon, 29 Jun 2026 08:40 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

टोडाभीम के भोपुर गांव में सड़क पर गिरे 11 केवी बिजली के तार ने तीन युवकों की जान ले ली। करंट लगते ही बाइक में आग लग गई और तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के टोडाभीम क्षेत्र के भोपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरने से बाइक सवार तीन युवक करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपुर गांव में 11 केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान आखवाड़ा गांव निवासी तीन युवक बाइक से वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर गिरे हाई वोल्टेज तार की जानकारी नहीं होने के कारण उनकी बाइक सीधे उसके संपर्क में आ गई और तीनों युवक तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की पहचान आखवाड़ा गांव निवासी रामबाबू, विष्णु चौबे और जाटव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली लाइनों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि बिजली विभाग भी हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें