फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh : नाकाबंदी तोड़कर भागे ट्रक से खेर की लकड़ी जब्त, दिल्ली की गुटखा फैक्ट्री में ले जाने की आशंका

Sat, 26 Oct 2024 11:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

अवैध तरीके से खेर की लकड़ी की तस्करी कर रहे ट्रक को वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया। ट्रक चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था, जिसे विभाग की टीम ने पीछा करके रोका लेकिन चालक फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग चित्तौड़गढ़ की टीम ने शनिवार सुबह कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से करीब 7 टन वजनी खेर की गीली लकड़ी पकड़ी है। विभाग द्वारा की जा रही नाकाबंदी के दौरान ट्रक का चालक नाकाबंदी तोड़कर भागा था, जिसे वन विभाग की टीम ने पीछा कर रुकवाया लेकिन चालक ट्रक को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि एक ट्रक में खेर की लकड़ी परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर टीम का गठन कर वन विभाग की टीम उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन स्थित मंगलवाड चौराहे पर पहुंची। इस दौरान डूंगला की ओर से आने वाले एक ट्रक पर नजर रखी जा रही थी। सूचना के मुताबिक डूंगला की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक का चालक वाहन को चित्तौड़गढ़ हाईवे की तरफ भाग कर ले गया। इस पर वन विभाग की टीम ने उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर पीछा किया और ट्रक को रुकवाया लेकिन चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर खेतों से होता हुआ भाग निकला। 

वन विभाग की टीम ने इस ट्रक की तलाशी ली, जिसमें खेर की गीली लकड़ी बरामद हुई, जिसका वजन 7 टन के आसपास है। बड़ी बात यह है कि खेर की गीली लकड़ी को छीलकर तस्करी की जा रही थी। ऐसे में इसे किसी आरा मशीन से लाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र चौधरी के अलावा वनपाल मांगीलाल मीणा, वनरक्षक नंदलाल, श्रवणराम व रामचंद्र तेली की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक रूप से यह खेर की लकड़ी दिल्ली एवं हरियाणा की गुटखा फैक्ट्री में ले जाने की आशंका है। फिलहाल वन विभाग की टीम ट्रक के नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें