फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़: कुख्यात तस्कर जाहिद खान की 1.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज,नशे के काले कारोबार से खड़ा किया साम्राज्य

Fri, 25 Sep 2026 06:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात तस्कर जाहिद खान की करीब 1.90 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस के मुताबिक ये संपत्तियां नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कमाई से बनाई गई थीं।
विज्ञापन
कुख्यात तस्कर जाहिद खान की लगभग 1.90 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अरनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर जाहिद खान की लगभग 1.90 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपी जाहिद खान लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी द्वारा मादक पदार्थों के काले कारोबार से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर सेफेमा और एनडीपीएस अधिनियम के तहत यह सख्त कदम उठाया है।

विज्ञापन


ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग की देखरेख में अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस टीम ने तस्कर जाहिद खान की अवैध कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्तियों की सघन पहचान की और उनके फ्रीजिंग का औपचारिक प्रस्ताव तैयार किया। इस प्रस्ताव को भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी के समक्ष सेफेमा और एनडीपीएस एक्ट के तहत पेश किया गया। सक्षम प्राधिकारी ने मामले की समीक्षा करने के बाद 24 सितंबर को फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी देकर इसे स्थायी रूप प्रदान कर दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: वाशिंग मशीन के पांच हजार के रिफंड पर बवाल! लोगों ने दुकानदार को पीटा, हाथ टूटा और 5500 रुपये छीने
विज्ञापन


राजस्थान और मध्य प्रदेश में दर्ज हैं मामले
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी जाहिद खान के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में अरनोद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर और 14,13,000 रुपये की नकदी बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व वर्ष 2011 में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अफजलपुर थाने में दर्ज एक अन्य मामले में आरोपी के कब्जे से एक ट्रक के माध्यम से की जा रही 841 किलोग्राम डोडाचूरा की तस्करी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


अवैध कमाई से निर्मित संपत्तियों का विवरण
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी जाहिद खान ने मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त अवैध कमाई के जरिये बेडमा गांव में विशाल संपत्तियां अर्जित की थीं। इन संपत्तियों में आबादी भूमि पर निर्मित लगभग 85 लाख रुपये का एक मकान शामिल है। इसके अलावा करीब 90 लाख रुपये का बड़ा फार्म हाउस और गोट फार्म शामिल है। वहीं वर्ष 2023 में आरोपी ने अपने बेटे नावेद खान के नाम पर खरीदी गई करीब 15 लाख रुपये कीमत की कार भी फ्रीज करा दी है। पुलिस ने सभी अचल संपत्तियों पर बोर्ड लगाकर सरकारी विभागों को आगे की कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें