फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: महंगाई राहत कैंप की तारीफ के पुल बांधती रहीं उषा शर्मा, इंटरनेट की समस्या के सवाल का नहीं दिया जवाब

Sun, 30 Apr 2023 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

प्रदेश सरकार के महंगाई राहत शिविरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और इन राहत कैंप का अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। दौसा में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने पहुंची मुख्य सचिव उषा शर्मा कैंप में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत आने के सवाल को टाल गईं।
विज्ञापन
दौसा महंगाई राहत कैंप में मुख्य सचिव उषा शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में महंगाई राहत कैंपों का आलम कुछ इस तरह है कि यहां काम करवाने के लिए आए लाभार्थी का काम घंटों इंतजार के बाद काम हो पाता है। इंटरनेट कनेक्टिविटी इश्यू, सर्वर डाउन, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर हैंग होने जैसी समस्याओं से रोजाना लाइन में खड़े लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मीडिया से बचती नजर आईं मुख्य सचिव उषा शर्मा
महंगाई राहत शिविर का इंस्पेक्शन करने शनिवार को दौसा आईं मुख्य सचिव उषा शर्मा जब मीडिया से रूबरू हुईं, तो केवल अपना पक्ष रखते हुए मीडिया के तमाम सवालों से बचती हुई नजर आईं। पत्रकारों ने जब आम जनता की समस्याओं को लेकर पूछा कि तमाम कैंपों के दौरान इंटरनेट की दिक्कत सामने आ रही है। इस सवाल को टाल कर उषा शर्मा ने जवाब नहीं दिया और सवालों से बचते हुए निकल गईं।

शिविर चालू होने के बाद पहली बार दौरे पर आईं सीएस 
24 अप्रैल के बाद शनिवार को पहला मौका था, जब जयपुर से कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिविरों का अवलोकन करने के लिए राजधानी से दौसा पहुंचा। उषा शर्मा ने जिला कलेक्टर और एसपी को साथ में लेकर कैंप का बारीकी से निरीक्षण किया और लोगों से इस शिविर के बारे में स्थिति स्पष्ट की। शिविर के दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रत्येक टेबल पर जाकर निरीक्षण किया और लोगों से योजनाओं के बारे में पूछा, तो पब्लिक ने कहा कि ये योजनाएं हमारे लिए वरदान साबित हो रही हैं, लेकिन कतारों में घंटे खड़े रहने से परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने क्या कहा ?
मुख्य सचिव शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि महंगाई राहत शिविर का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैंपों की ओर बढ़ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है। सरकार की भी मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जाए।  इसके बाद मुख्य सचिव ने लालसोट में भी महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान ये प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीएस के साथ दौसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजीव नेन, उपखंड अधिकारी संजय गौरा, दौसा नगर परिषद के विश्वामित्र मीणा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें