राज्यमंत्री ने टीवी पर देखा लाइव।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को टीवी पर लाइव देखा। लैंडिंग सफल होने के बाद कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि आज का यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में शामिल होकर होकर देश को हमेशा गौरवांवित करवाएगा।
राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यह मिशन निश्चित रूप से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय है। यह हर भारतीयों के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाने वाला है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो वैज्ञानिकों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और प्रतिभा की सराहना करता हूं। कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय अंतरिक्ष जगत की ख्याति पूरी दुनिया में बढ़ गई है।