फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही में केंद्रीय विश्वविद्यालय की उम्मीद, विधायक की मांग पर राष्ट्रपति ने सरकार को भेजा पत्र

Sun, 12 Feb 2023 08:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

विधायक संयम लोढ़ा की ओर से महामहिम राष्ट्रपति से की गई मांग संबंधी पत्र केन्द्र सरकार को भेजने के बाद अब सिरोही में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
केन्द्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा की ओर से गत दिनों महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिरोही प्रवास के दौरान सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने संबंधी की गई मांग से संबंधित पत्र को राष्ट्रपति कार्यालय से अग्रिम कार्रवाई के लिए केन्द्र सरकार को भेजा गया है। राष्ट्रपति कार्यालय से केन्द्रीय विश्वविद्यालय संबंधी मांग का पत्र महामहिम के मार्फत केन्द्र सरकार तक पहुंचने के बाद अब सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खुलने की उम्मीदें जगी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विगत तीन जनवरी को आबूरोड़ आगमन पर विधायक संयम लोढ़ा ने उनसे मुलाकात कर सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खुलवाने की मांग की थी। विधायक ने पत्र में बताया था कि सिरोही गुजरात से सटा दलित आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों के लिए बाहर भी जाना पड़ता है। यहां कॉलेज स्तर तक की सुविधाएं हैं लेकिन जिले में सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है। पत्र में राष्ट्रपति से मांग की गई थी कि यदि भारत सरकार सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोले तो यह युवा वर्ग के हित में होगा। इसके लिए भूमि राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी। पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया था कि सिरोही जिले में आगामी बजट में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने के निर्देश प्रदान करावें।

इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति कार्यालय की उप सचिव रूबीना चौहान ने विधायक संयम लोढ़ा को पत्र भेजकर अवगत करवाया है कि राष्ट्रपति को संबोधित आपके पत्र को भारत सरकार के सचिव उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय को उचित कार्रवाई के लिए अग्रेशित कर दिया गया है। विधायक लोढ़ा ने इसके लिए महामहिम राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें