केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आनंद सरोवर के दिव्य अनुभूति हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सुरक्षा सेवा प्रभाग के तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम में देशभर से रक्षा से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट शाम पौने पांच बजे मानपुर, आबूरोड पहुंचे। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया और पार्षद राधेश्याम शाक्य सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
अजय भट्ट माउंट आबू में शांतिवन, तलेटी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान कर गए। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री के आगमन के दौरान माउंट आबू एसडीएम सिद्धार्थ पलानीचमी और डीएसपी अचलसिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।