फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बालोतरा दौरे पर पहुंचे कैलाश चौधरी, कार्यकर्ताओं के साथ देखा PM का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम

Tue, 27 Jun 2023 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देखा भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम। 
विज्ञापन
मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम देखते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को बालोतरा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" कार्यक्रम को देखा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी. चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व एवं जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी विजय यात्रा की तरफ बढ़ रही है। पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण की दिशा में विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं।

कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार राष्ट्रहित एवं जनहित में समर्पित भाव से शानदार कार्य कर रही है। एक ओर जहां सदियों से लंबित सांस्कृतिक गौरव एवं राष्ट्र के अखंडता के कार्य संपन्न हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में आधारभूत ढांचा को मजबूत करने और आमजन के जीवन में बदलाव लाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतरीन कार्यान्वयन संभव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें