फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मनाई होली-दीवाली साथ, कांग्रेस के उड़े रंग

Sat, 11 Mar 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों के बाद से ही राजस्थान में भाजपा ने जीत की होली मनानी शुरू कर दी। जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय समेत राज्य के अन्य जिलों में भी भाजपा कार्यालयों में मिठाइयां बांटी, पटाखें चलाए और एक—दूसरे के गुलाल लगाई। उधर, कांग्रेस मुख्यालय पर पंजाब में जीत का जश्न मनाया। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा नेता प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन



चुनाव के रूझानों के साथ—साथ जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बज जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा अन्य बड़े नेता यहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं जोश और बढ़ गया। हर—हर मोदी, घर—घर मोदी, भाजपा जिन्दाबाद जैसे नारों से भाजपा मुख्यालय गूंज उठा। ढोल पर कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। लड्डू खिलाकर एक—दूसरे का मुंह मिठा कराया और बधाइयां दी। कार्यकर्ताओं ने पटाखें जलाकर और एक—दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई। 

इस अवसर पर राजे ने कहा कि यह जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में यह जीत भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने जश्न मनाया लेकिन, जोश नहीं था

कांग्रेस ने जश्न मनाया लेकिन, जोश नहीं था
उधर, कांग्रेस मुख्यालय पर ज्यादा गहमा गहमी नहीं थी। पंजाब में जीत को लेकर कुछ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यहां दोपहर तक कोई बड़ा पदाधिकारी पहुंचा था। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ.अर्चना शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक में रखकर राजनीतिकरण किया। पंजाब में कांग्रेस को मिला बहुमत इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें