राजस्थान में पिछली सरकार के समय 108 एम्बुलेंस के संचालन के टेंडर में गडबड और करीब ढाई करोड रूपए के गबन के मामले में सीबीआई ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट, राजस्थान के तत्काकलीन चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां और संचालनकर्ता कम्पनी जिगित्सा के संचालक मण्डल में कथित रूप से शामिल तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम के पुत्र कार्ति चिदम्बरम तथा अन्य के खिलाफ धोखाधडी, अपराधिकषडयंत्र आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।
राजस्थान में पिछली सरकार के समय सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 के संचालन के लिए जिगित्सा कम्पनी को ठेका दिया गया था। जयपुर के पूर्व कार्यवाहक महापौर पंकज जोषी ने ठेका देने और बाद में इसके संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपरोक्त सभी लोगों के खिलााफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
मौजूदा सरकार के आने के बाद यह मामला सीआईडी को जांच के लिए सौंप दिया, क्योंकि इसमें जनप्रतिनिधियों को नामजद किया गया था।