नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार को परीक्षा के बाद जब पीड़िता छात्रा अपने घर लौट रही थी तो आरोपी युवक ने पहले तो उसका रास्ता रोककर उसे छेड़खानी की।
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई तो अब चाचा ने सदर थाने में पॉक्सो एक्ट में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल जांच जारी है। सदर थाने के थाना अधिकारी त्रिलोक वर्मा ने बताया कि नाबालिग छात्रा के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उन्होंने बताया कि उसकी भतीजी सोमवार को दसवीं की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी, तभी वहां पर राजेश नाम का युवक आया और उसका रास्ता रोका। उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के चाचा ने बताया कि आरोपी युवक के पहले भी कई दिनों से उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था और पहले उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी।