महिला ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शादी का वादा कर सगाई की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आईपीएस में चयन होने पर एसएमएस भेजकर सगाई तोड़ दी। चयन के बाद इस साल आरोपी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद चला गया।
महिला ने बताया कि उसका आरोपी बीकानेर का रहने वाला है और 2017 में उसकी उसके साथ सगाई हुई थी। वह जोधपुर में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहा था। शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला को एक घर में लेकर गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन कुछ महीने पहले सिविल सेवा में चयन के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।