फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपडील के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, नकली सामान बेचने का आरोप

Fri, 26 Jul 2019 04:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
स्नैपडील - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी स्नैडीपल के मालिक कुणाल बहल और रोहित बंसल पर कोटा पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता इंदर मोहन सिंह हनी के मुताबिक, उन्होंने स्नैपडील पर वुडलैंड कंपनी की बेल्ट और पर्स ऑर्डर किए थे, लेकिन कंपनी ने नकली सामान भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इंदरमोहन सिंह ने 17 जुलाई को वुडलैंड कंपनी का सामान ऑर्डर किया था। उन्होंने पेमेंट ऑनलाइन ही कर दिया था। डिलीवरी मिलने पर प्रोडक्ट की क्वालिटी पर शक हुआ तो वुडलैंड के शोरूम में जांच करवाई जहां स्टाफ ने दोनों सामान को नकली बताईं। 

इस मामले में स्नैलडील के मालिक कुणाल बहल और रोहित बंसल के खिलाफ जांच के लिए एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार स्नैपडील ने इससे पहले भी उसके  साथ धोखा करने का प्रयास किया था । दरअसल, कुछ महीने पहले घड़ी ऑर्डर करने पर डिलीवरी ही नहीं मिली थी और मैसेज किया कि प्रोडक्ट पहुंच चुका है। हालांकि बाद में शिकायत करने पर रिफंड मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें