फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर केस, PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

Mon, 15 May 2023 03:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए उनके बयान पर कोर्ट ने इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के कोटा में रामगंज मंडी से आने वाले विधायक मदन दिलावर ने एडवोकेट मनोज पुरी के माध्यम से कोटा के महावीर नगर पुलिस थाने में रंधावा के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ल। तो दिलावर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटा में इस्तगासा पेश कर दिया। कोर्ट ने 3 मई की इस शिकायत के आधार पर कोटा के एसपी शरद चौधरी को मामले में रिपोर्ट पेश करने  के आदेश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने 13 मार्च को जयपुर की एक सभा में प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी को लेकर कोटा में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने महावीर नगर थाने में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज नहीं किया कि यह मामला जयपुर का है। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है । इसी मामले Phle लेकर विधायक दिलावर ने कोर्ट में इस्तगासा लगा दिया।जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला? 
अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने पर सहमत नहीं होने पर कांग्रेस ने 13 मार्च को को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तो जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- "अगर अडानी और अंबानी को हटाना है, तो पहले मोदी को खत्म करो ... फिर भाजपा को हराओ।" किसी टिप्पणी के विवाद ने सियासी तूल  पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के साथ ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर भी रंधावा ने सवाल उठाए थे। प्रभारी रंधावा ने कहा था कि कैसे शहीद हुए आज तक पता नहीं चला। उसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। तब 14 मार्च को विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ना पक्ष की लॉबी में विपक्ष की बैठक में भी यह मसला उठा था। बैठक में राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य विधायक मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मोदी पर दिए बयान की निंदा की गई। 

बैठक में तय किया गया था कि इस मामले को सदन में जोर शोर से उठाया जाएगा। विधानसभा शुरू होने पर बीजेपी ने सदन में इसको लेकर जमकर हंगामा भी किया था।  सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान पर बीजेपी ने सदन में कृषि विभाग की अनुदान मांगों से वॉकआउट कर दिया था। तब बीजेपी प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा था कि रंधावा से या तो राजस्थान की गर्मी सहन नहीं हुई या फिर उन्होंने भांग के नशे में यह बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर जो सवाल उठाया है वह सैनिकों की शहादत का अपमान है।

मदन दिलावर ने विधानसभा में यह कहा था
बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने कहा था कि राजस्थान में आतंकवादी घुस आए हैं। जो सरेआम कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को मारना है। दिलावर बोले कि यह लोग मोदी जी की हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन राजस्थान की पुलिस इन आतंकवादियों को नहीं पकड़ रही है। इस पर सदन में हंगामा हुआ था। बीजेपी के विधायकों ने वेल में आकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, तो मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि'' मैं वहीं था'' उन्होंने मोदी को हराने की बात कही थी, मारने की नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें