फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: ओवरटेक के चक्कर में पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, दर्शन करके लौट रहे कार सवार गंभीर घायल

Fri, 02 Feb 2024 08:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खाटू श्यामजी से दर्शन कर आगरा वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्घटना की सूचना पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से सभी घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक ने स्पीड में आते हुए दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर रोड से उतरकर एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत बालाजी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने मदद की।

मेहंदीपुर बालाजी थाना एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि कार सवार अभिषेक (19) पुत्र प्रमोद जाट, हरिओम (22) पुत्र मुकेश, जयंत (20) पुत्र सदन सिंह, कृष्णा सोलंकी (21) पुत्र तेजवीर और परमवीर (28) पुत्र साहब सिंह खाटूश्याम के दर्शन कर आगरा जा रहे थे, तभी बालाजी थाना क्षेत्र के खेड़ा पहाड़पुर के नजदीक यह हादसा हुआ। फिलहाल पांचों घायलों को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें