फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या सरकारी प्रतिनिधि के बिना होगी सिंडिकेट !

Fri, 17 Mar 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट की बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। यह दूसरा मौका है जब सिंडीकेट की बैठक स्थगित की गई है। बैठक की नई तारीख 25 अप्रेल प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


राजस्थान यूनिवर्सिटी में सिंडीकेट की बैठक 18 मार्च हो होने वाली थी। बैठक स्थगित करने के कारण साफ नहीं किए गए है। सिंडिकेट मेम्बरों के अनुसार, इस बैठक में विवि के सालाना बजट को लेकर विचार—विमर्श होना था। लेकिन, बैठक स्थगित होने से यह मामला अब कुछ दिन और टल गया है। सिंडिकेट सदस्य ओम महला का कहना है कि यह बैठक बजट को लेकर अहम मानी जा रही थी।

उधर, बताया जा रहा है कि इस बार होने वाली बैठक बिना सरकारी प्रतिनिधियों के ही होगी। दरअसल सरकार की ओर से सिंडिकेट नियुक्त किए गए तीन गवर्नमेंट नामिनी अनिल बंसल, सुमित्रा पारीक और विधायक सुरेंद्र पारीक का कार्यकाल पूरा हो गया है। अनिल बंसल का कहना है कि तीनों प्रतिनिधियों का टर्म पूरा हो चुका है, इसके साथ ही नए आदेश या कुछ नई सूचना नहीं मिल पाई है। ऐसे में यदि सिंडिकेट होती है तो उसमें कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें