फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अग्निपथ योजना के समर्थन में अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के नाम लिखे जाएंगे 5000 पोस्टकार्ड 

Sun, 19 Jun 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में अग्निपथ योजना के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम  5000 पोस्टकार्ड लिखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का प्रदेश के कई जिलों में विरोध किया जा रहा है। राज्य की गहलोत सरकार ने योजना के विरोध में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव भी पारित कर दिया। वहीं योजना के विरोध में कांग्रेस ने आज रविवार को तिरंगा रैली भी निकाली। वहीं दूसरी तरफ योजना के समर्थन की भी खबरें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


कोटा जिले में अग्निपथ योजना के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम  5000 पोस्टकार्ड लिखेंगे। युवा मोर्चा ने विपक्षी दलों पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाया है। 

साथ ही कहा, देश के युवाओं के लिए बेरोजगारी जैसी भयंकर समस्या का समाधान लेकर आई मोदी सरकार को बिना कारण टारगेट किया जा रहा है। यह देश के युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। जिसे विपक्षी दलों द्वारा समस्या बनाकर पेश किया जा रहा है। इस अवसर पर कोटा शहर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, गिर्राज गौतम, एल एन सिंह सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें