अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव
- फोटो : Amar Ujala Digital
सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार
ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने अपने ऊंटों के साथ भाग लिया। इसमें सेवदड़ सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के साथ में पांच हजार रुपये, चावंडिया के अशोक पंवार को द्वितीय पुरस्कार के साथ में तीन हजार रुपये तथा गनाहेड़ा के मोहन सिंह ने तृतीय पुरस्कार के साथ में दो हजार की राशि जीती। कार्यक्रम में ऊंट नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति की गई। इसमें सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मनवोचित नृत्य, करतब, हैरतंगेज कारनामे, ऊंट और पालक का आपसी प्रेम, समझ, केमिस्ट्री तथा हार्मोनी, का प्रदर्शन किया। प्रतियोगी ऊंटों ने गणमान्य व्यक्तियों का मालार्पण भी किया। प्रथम को आठ हजार, द्वितीय को सात हजार तथा तृतीय को छह हजार के साथ पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर प्रभु सिंह, द्वितीय स्थान पर मांगीलाल तथा तृतीय स्थान पर धर्मेन्द्र रहे।
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव
- फोटो : Amar Ujala Digital
अनुराधा पोडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala Digital