फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में व्यापारी की बेरहमी से हत्या, दुकान की पहली मंजिल पर खून से लथपथ मिला शव; कटा हुआ था कान

Sat, 20 Jun 2026 07:29 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान के टोंक जिले में 55 वर्षीय व्यापारी पवन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार देर रात दुकान की पहली मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार, व्यापारी का एक कान कटा हुआ था और शरीर खून से लथपथ था। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल व्यापारी की चाकू से नृशंस हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 55 वर्षीय व्यापारी पवन गर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को उनकी दुकान की पहली मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार, व्यापारी का एक कान कटा हुआ था और शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाते थे पवन गर्ग
कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मृतक पवन गर्ग मोटीबाग रोड पर इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाते थे। पुलिस को आशंका है कि हत्या दुकान के अंदर ही की गई है। वारदात की जानकारी शुक्रवार देर रात सामने आई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घर नहीं लौटे तो तलाश में जुटा परिवार
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात जब पवन गर्ग घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने दुकान के एक कर्मचारी से संपर्क किया। कर्मचारी ने बताया कि वह दुकान से जा चुका था, जबकि पवन गर्ग दुकान पर ही रुके हुए थे। इसके बाद कर्मचारी दोबारा दुकान पहुंचा, जहां पहली मंजिल पर व्यापारी का खून से सना शव मिला।
विज्ञापन


परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा भरोसा, गजेंद्र शेखावत बोले- गड़बड़ी नहीं होगी, पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी
विज्ञापन


पुलिस जुटी जांच में, कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें