फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 8 वर्षीय दो बच्चियों समेत 5 की मौत, 18 घायल

Thu, 08 May 2025 07:54 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर शराबी बाइक सवार को बचाने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इसमें बाराती सवार थे। हादसे में दो बच्चियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी कंचन धाम आश्रम और खटकड के बीच स्टेट हाईवे 29 पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से  भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें   दो 8 वर्षीय बच्चियों समेत पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से  दो महिलाओं को कोटा रेफर किया गया।  

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिला, पुरुष व बच्चे चौंतरा का खेड़ा से माटूंदा में आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कंचन धाम आश्रम से खटकड़ के बीच यह हादसा घटित हुआ। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया। इसी कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-पति ने स्मार्ट फोन नहीं दिलाया तो बच्ची के साथ खदान में कूदकर दी जान, 24 अप्रैल से थी लापता
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार  बाइक सवार शराब के नशे में था। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर बुलाई गई।  वहीं, लोगों की भीड को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर लगाया गया।  संभागीय आयुक्त ने हादसे के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने घायलों के इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

ये हैं मृतक
इस हादसे में टॉक धानुगांव हाल जयपुर निवासी 8 वर्षीय किरण पुत्री बनवारी लाल बेरवा, 35 वर्षीय किरण की मां ज्योति पत्नी बनवारी लाल बेरवा, झाली जी का बराना निवासी 55 वर्षीय शांति बाई पत्नी रामस्वरूप बैरवा, चौतरा का खेड़ा निवासी 20 वर्षीय कोमल पुत्री बद्री लाल, खागदा निवासी 20 वर्षीय कृष्णा पुत्री छोटू लाल की मौत हुई है।
विज्ञापन



लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सीएम भजनलाल ने जताई संवेदना

कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र के खटकड गांव में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि  मैं मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। जल्द ही घायल स्वस्थ हो मृतक परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करई जाएगी। वहीं सीएम भजनलाल ने संवदेनाएं जताते हुए लिखा कि बूंदी में भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि एवं कई नागरिकों के घायल होने का समाचार सुनकर मन दुखी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें