छात्रा हर्षिता सोनी की नहाते समय संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
बूंदी जिले के नैनवां उपखंड क्षेत्र के ग्राम बासी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 14 वर्षीय छात्रा हर्षिता सोनी की बाथरूम में नहाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उस समय वह घर में अकेली थी।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद हर्षिता को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर: बिजली का खंभा तोड़कर सैलून में जा घुसी कार, मची चीख-पुकार; नशे में था नगर परिषद ठेकेदार
प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक की आशंका
चिकित्सकों के अनुसार जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि यह पूरी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है। इस असामयिक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।