फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: माही नहर में कूदी महिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने जान पर खेलकर बचाया तो सामने आया सच

Wed, 31 Dec 2025 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara News: बांसवाड़ा के बारी सियातलाई गांव में माही नहर में कूदी महिला को कोतवाली पुलिस के महिला कांस्टेबल गंगा और कांस्टेबल दीपक ने जान जोखिम में डालकर बचाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नहर में कूदी महिला को बचाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप वियर से निकलने वाली माही परियोजना की दायीं मुख्य नहर में बारी सियातलाई गांव के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक मानसिक अस्वस्थ महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष से कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 
पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा
कोतवाली थाना प्रभारी बुधाराम विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया। मौके पर देखा गया कि एक महिला नहर के तेज बहाव में डूबने का प्रयास कर रही थी। स्थिति गंभीर थी और महिला लगातार बहते पानी में आगे बढ़ती जा रही थी।
 
महिला कांस्टेबल ने दिखाया साहस
नहर में फंसी महिला को देखकर कोतवाली थाने की महिला कांस्टेबल गंगा और कांस्टेबल दीपक ने बिना समय गंवाए जान जोखिम में डालते हुए नहर में छलांग लगा दी। महिला मानसिक अस्वस्थ थी और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी, जिससे स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई।
विज्ञापन



 
समझाइश के दौरान किया विरोध
जब महिला कांस्टेबल गंगा ने नहर के बीच खड़ी महिला को समझाइश कर बाहर आने को कहा, तो महिला ने स्थानीय बोली में विरोध करते हुए ‘चली जा, चली जा’ कहकर पानी फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में महिला का संतुलन बिगड़ा और वह बहते पानी में उल्टी गिरने लगी।

यह भी पढ़ें- रणथंभौर में गांधी-वाड्रा परिवार का प्रवास: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रेहान-अवीवा की सगाई रस्म मनाए जाने की चर्चा
विज्ञापन

 
तेज बहाव में बहते रहे पुलिसकर्मी
महिला के गिरते ही कांस्टेबल गंगा ने पानी में कूदकर उसे पकड़ लिया और किनारे लाने का प्रयास शुरू किया। महिला लगातार हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही। इसी दौरान दोनों लगभग सौ से डेढ़ सौ फीट तक बहते चले गए। हालात को देखते हुए कांस्टेबल दीपक भी नहर में कूदे और दोनों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
अस्पताल में कराया गया भर्ती
नहर से बाहर निकालने के बाद महिला को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें