फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों पर आरोप; कोटा में इलाज जारी

Sat, 28 Feb 2026 10:01 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

Bundi Minor Girl Student Assault Case: बूंदी में परीक्षा देने जा रही 8वीं की छात्रा का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को लहूलुहान छोड़कर आरोपी फरार हो गए। कोटा के जे के लोन अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के एक थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 8वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही नाबालिग बालिका के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में कोटा के जे के लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

 
परिजनों की शिकायत के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। अपराध के बाद आरोपी पीड़िता को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालिका को पहले कापरेन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे कोटा के जे के लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
पुलिस फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और उसके बयान दर्ज करने के प्रयास में जुटी हुई है। केशवराय पाटन पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि पीड़िता का इलाज जारी है और अभी उसके बयान नहीं हो पाए हैं। परिजनों ने दो से तीन व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- दौसा में ‘दृश्यम’ कांड: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनते समय चाचा ने गाड़ा था टिल्लू का शव, अब खोदने की तैयारी
 
पुलिस जांच में यह सामने आ रहा है कि आरोपी पीड़िता के परिचित ही हो सकते हैं। साथ ही, दो परिवारों के बीच आपसी विवाद की बात भी उभरकर सामने आई है। थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है और परिजनों ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी कोई भी हों, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि पुलिस पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी कोटा अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि बयान दर्ज होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पीड़िता के बयान के बाद पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होगा और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें