फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बूंदी में आवारा कुत्तों का हमला, वृद्ध महिला के हाथ की हड्डी टूटी; शरीर पर कई जगह गहरे घाव

Sat, 24 Oct 2026 05:25 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी के कुवारती मंडी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक आवारा श्वानों ने वृद्ध महिला शांति बाई पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका बायां हाथ टूट गया। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
वृद्ध महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी शहर के आसपास आवारा श्वानों के हमलों की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। कुवारती मंडी क्षेत्र में काम करके घर लौट रही वृद्ध महिला शांति बाई पर श्वानों ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके शरीर पर कई जगह घाव आए, जबकि बाएं हाथ की हड्डी भी टूट गई। घायल महिला को बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अचानक श्वानों ने घेरकर किया हमला
घायल के बेटे हेमराज ने बताया कि उसकी माँ शांति बाई नई धानमंडी कुवारती में काम करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन से अधिक आवारा श्वानों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला खुद को बचा नहीं सकीं। श्वानों ने उनके शरीर के कई हिस्सों को नोंचकर जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने श्वानों को भगाकर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मदद मिलने से महिला को अस्पताल ले जाया जा सका।

हाथ की हड्डी टूटी, कई जगह चोटें
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सामने आया कि श्वानों के हमले में महिला को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। बाएं हाथ की हड्डी टूटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी घाव हुए हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वा शर्मा के अनुसार, चोटों की गंभीरता को देखते हुए महिला का उपचार किया जा रहा है। उन्हें कुछ हिस्सों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। चिकित्सक उनकी स्थिति के अनुसार आगे का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान

समाजसेवी ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी राजेश खोईवाल भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर महिला के उपचार की जानकारी ली और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया। उनके अनुसार, राहगीर घायल महिला को अस्पताल लेकर आए थे। श्वानों के हमले में उन्हें गंभीर चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन


आवारा श्वानों पर नियंत्रण की मांग
इस घटना के बाद एक बार फिर आवारा श्वानों को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी और आसपास के रास्तों पर आवारा श्वानों की मौजूदगी से राहगीरों को खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित प्रशासन से क्षेत्र में श्वानों के हमलों को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें