जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां 8 वर्षीय बालिका के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई ने जंगल में दरिंदगी की। यह घटना सोमवार दोपहर देईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
जानकारी के अनुसार बच्ची रोज की तरह अपने चचेरे भाई के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों ने उसे पहले लाखेरी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में गंभीर हालत को देखते हुए बूंदी अस्पताल रैफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Sikar News: गोदारा गैंग का नया टारगेट बना प्रॉपर्टी कारोबारी, 2 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
देईखेड़ा थाना के कार्यवाहक प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिए गए हैं।
मंगलवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा बूंदी अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसने जंगल में बकरियां चराते समय यह घटना अंजाम दी।