जिले के में मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को मंदिर से पूजा कर लौट रहे पुजारी मुकुट बिहारी शर्मा पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में पुजारी के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें गंभीर हालत में कोटा अस्पताल रैफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: Jaipur: गहलोत-पायलट की साझा तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पिघलती दिखी रिश्तों पर जमी बर्फ
पुजारी के भाई राजेश शर्मा ने बताया कि हमलावर गांव के ही कुछ लोग थे, जो हमला करने के बाद उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। राजेश के मुताबिक यह हमला मंदिर की जमीन से जुड़े पुराने विवाद के कारण हुआ है। इस मामले में कोर्ट पहले ही उनके पक्ष में फैसला सुना चुका है, इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छह महीने पहले भी इन्हीं लोगों ने उनके घर पर आकर मारपीट की थी।
गेंडोली थाने के एएसआई आशिक हुसैन ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद का मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।