बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले शराब दुकान के सेल्समैन ओम प्रकाश मेहरा पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान कोटा एमबीएस अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके विरोध में बुधवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने दौसा-लालसोट मेगा हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने दिया परिजनों को आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा दिया।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केशवराय पाटन डीवाईएसपी आशीष कुमार भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:
- गिरिजेश नंदन (51), पुत्र जगन्नाथ प्रसाद सैन, निवासी ग्राम अडीला
- लोकेश कुमार मेघवाल उर्फ लेखराज (26), पुत्र रामलाल मेघवाल, निवासी अडीला, थाना कापरेन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां
दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। डीवाईएसपी भार्गव ने बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।