फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी: कोटा-लालसोट हाईवे पर खूनी खेल, कहासुनी के बाद युवक को चाकू घोंपा; इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:48 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी के कापरेन थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर आपसी कहासुनी के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घायल पंकज मीणा उर्फ भल्ला को पहले कापरेन अस्पताल और फिर गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
कापरेन थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर बीती रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को कापरेन अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया। कोटा में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कापरेन निवासी 22 वर्षीय पंकज मीणा उर्फ भल्ला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात हाईवे पर एक टायर पंचर की दुकान के पास हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पंकज पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
घटना के बाद पंकज को गंभीर हालत में कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और अन्य लोग उसे लेकर कोटा पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस की देरी पर अस्पताल में लोगों का आक्रोश
घायल युवक को कापरेन अस्पताल लाए जाने के बाद एंबुलेंस के समय पर उपलब्ध नहीं होने को लेकर अस्पताल में मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था में देरी को लेकर आक्रोश जताया। हालांकि, युवक की मौत चाकू के हमले में हुई है और एंबुलेंस की देरी से मौत का कारण संबंधी कोई निष्कर्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।

टायर पंचर की दुकान के पास हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर टायर पंचर की एक दुकान के पास हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पंकज पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब विवाद की शुरुआत और हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
कापरेन थाना प्रभारी राजाराम जाट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी के बाद विवाद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान का प्रयास
पुलिस वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौके पर कितने युवक मौजूद थे और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था।

परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हत्या की वजह जांच के बाद होगी स्पष्ट
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह, हमले में शामिल युवकों की संख्या और विवाद के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें