फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए देवदूत बनी सेना, महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Mon, 25 Aug 2025 11:30 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

जिले में बाढ़ से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए सेना देवदूत बनकर सामने आई। 17 राजपुताना राइफल्स की बाढ़ राहत टुकड़ी ने बड़ा डांढला कस्बे से महिलाओं और बच्चों सहित 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटी सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना की त्वरित कार्रवाई ने ग्रामीणों को नई उम्मीद दी है। 17 राजपूताना राइफल्स (सवाईमान) की बाढ़ राहत टुकड़ी रविवार सुबह खटकड़ के पास बड़ा डांढला कस्बे में पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले 3–4 दिनों से कई ग्रामीण एक छोटे द्वीप पर फंसे हुए थे और भोजन की भारी कमी से जूझ रहे थे। सेना की इंजीनियर टीमों के सहयोग से तीन बचाव दल तैनात किए गए, जिन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित कुल 41 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत दल ने ग्रामीणों को बाहर निकालने के बाद तुरंत आपातकालीन खाद्य सामग्री वितरित की और चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: पानी के तेज बहाव में रपट पार करने के प्रयास में बहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोगों ने चालक को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल बचाव अभियान के बाद बूंदी के अपर जिला मजिस्ट्रेट ने राहत टुकड़ी को नए आदेश जारी किए, जिसके तहत टीम को लाखेरी क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। प्रशासन के अनुसार लाखेरी में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर है, जहां अतिरिक्त राहत कार्य की आवश्यकता है।

 

photo

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें