फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: झगड़े से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या की, पुलिस की सख्ती पर जुर्म कबूला

Tue, 11 Jun 2024 11:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

हाल ही में बूंदी में हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात खेत पर बने मकान में सोए युवक की हत्या को लेकर उसकी पत्नी ने बयान दिया था कि कुछ बदमाशों ने लूटपाट के उद्देश्य से युवक की हत्या कर दी और भाग गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ने अनबन और मारपीट के चलते हत्या करना कबूल किया है। पत्नी ने हत्या के बाद पति की सोने की कानों की मुर्कियों को खींच लिया ताकि बदमाशों का नाम लेकर हत्या का आरोप लगा दे लेकिन पुलिस को शुरू से ही शक था कि हत्या करने वाला कोई घर का ही हो सकता है। पत्नी द्वारा बताई गई बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। इसी के चलते मृतक की पत्नी को पुलिस ने डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी ममता गुर्जर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि मृतक उसके साथ मारपीट करता था और इसी के चलते वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। नृसिंहपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजेंद्र गुर्जर (30) शनिवार रात खेत पर बने अपने मकान में सोया हुआ था। उसकी पत्नी ममता गुर्जर अपने तीनों बच्चों के साथ बाहर सो रही थी। जब राजू गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से राजू की गर्दन काट दी, इसी दौरान बच्चे जाग गए और खून देखकर चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी दौड़कर आए तो पत्नी ने उन्हें बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और कानों की मुर्कियां ले गए।

दबलना थानाधिकारी मनोज शिकारवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर क्राइम सीन को देखा और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, हिंडौली डीएसपी घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी मनोज सिकरवार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर कोटा से एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को पत्नी साथ में होने के बावजूद बदमाशों द्वारा हत्या की बात हजम नहीं हो पा रही थी इस पर परिवार के लोगों से बातचीत की तो परिवार के लोगों ने भी पत्नी पर शक जताया। इसके बाद पत्नी को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें