फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारत सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी को गोली मार किया ढेर

Tue, 06 Dec 2022 10:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

हरमुख चेक पोस्ट के नजदीक पाकिस्तानी घुसपैठिया बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे रुक जाने को कहा लेकिन वह नहीं रुका। जिसके बाद फायरिंग में उसकी मौत हो गई। सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिया हरमुख चेकपोस्ट के पास से भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया नहीं रुका तो जवानों ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह हरमुख चेक पोस्ट के नजदीक माझीवाला गांव में हुई। बीएसएफ ने मंगलवार को घुसपैठिया का शव पाकिस्तान को सौंप दिया। पाकिस्तानी शख्स एक टॉर्च के सहारे बॉर्डर क्रॉस कर रहा था, तभी बीएसएफ की एक टुकड़ी ने उसे रुक जाने की चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता गया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की। घटना के समय घना कोहरा था। ऐसे में व्यक्ति का शव कोहरा छंटने के बाद बरामद किया गया।


घटना के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की गई थी। जिसमें पाकिस्तानी सेना ने व्यक्ति को पहचानने से इंकार करते हुए शव लेने से मना कर दिया था। मंगलवार को मृतक का बेटा आया और उसने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद बीएसफ ने घुसपैठिए का शव पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें