फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः बाड़मेर में बीएसएफ ने सीमा पार कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Sun, 09 Aug 2020 05:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बीएसएफ ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार रात करीब एक बजे सीमा पर बखासर इलाके में जवानों ने बाड़ पर चढ़ने की कोशिश करते हुए एक घुसपैठिए को देखा। जवानों ने उसे चेतावनी दी, इसके बावजूद उसने बाड़ पार की और दूसरी तरफ भाग गया।

विज्ञापन


जवानों ने गोली चलाई, लेकिन वह एक झाड़ी के पीछे छिप गया। इलाके में तलाशी के दौरान उसका शव मिला। पाकिस्तानी रेंजर्स से घुसपैठिए की पहचान करने को कहा गया है। पाकिस्तान की ओर से जवाब आने के बाद ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ के गश्ती दल ने पाकिस्तान की ओर से 10 से 15 टॉर्च की लाइटें देखी और चिल्लाने की आवाज सुनी। यह पहली बार है कि इस इलाके में रात में घुसपैठ की कोशिश की गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर बीएसएफ को अत्यधिक चौकन्ना रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें