फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर: लाठी फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के बीच अचानक फटा गोला, एक जवान की मौत, चार घायल

Wed, 03 Mar 2021 03:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जैसलमेर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार रात को जवानों के बीच चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान तोप का एक बैरल फट गया। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार देर रात लाठी फायरिंग रेंज में फायरिंग के दौरान गोला बीच में फटने से पांच जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को उपचार के लिए पोकरण के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

मामले की जानकारी 32 वर्षीय मृत जवान के परिजनों को दे दी गई है। सैन्य सूत्रों व पुलिस के अनुसार बीएसएफ की एक बटालियन की ओर से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के लाठी गांव के पास स्थित सी सेक्टर में युद्धाभ्यास किया जा रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान तोप का बैरल फट जाने के कारण पास खड़े बीएसएफ जवान सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जोधपुर के आर्मी अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया जबकि मृतक का शव पोकरण के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में लाकर रखवाया गया। 
विज्ञापन


यहां पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसएफ के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। सूचना पर लाठी पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें