फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीवी-बच्चों को लेने गए जीजा की साले ने की हत्या, बाद में उसे आत्महत्या की कहानी बनाकर पेश किया

Fri, 14 Oct 2022 11:17 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किया था। फिलहाल, पापड़दा पुलिस ने मामले में व्यक्ति के हत्यारे पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या करने वाला साला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की पापड़दा पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, काफी दिनों से मायके में रह रही पत्नी और बच्चों को पति लेने गया था। वहीं पर मृतक व्यक्ति की पत्नी और उसके साले ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने पत्नी गोलमा और साले दिलराज जागा पुत्र बनवारी लाल निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना पापड़दा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी संजीव नैन ने बताया, 7 अक्टूबर को मृतक राम सिंह जागा निवासी फैक्ट्री एरिया डीडवाना थाना लालसोट के बड़े भाई किशन बिहारी ने थाना पापड़दा पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई राम सिंह अपनी पत्नी गोलमा और बच्चों को लेने पापड़दा स्थित अपने ससुराल गया था। रात के समय साले दिलराज और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई थी।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी पापड़दा मुरारीलाल के नेतृत्व में एएसआई हरीराम और अन्य की एक विशेष टीम गठित की गई। आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से टीम ने हत्या का खुलासा कर आरोपी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि राम सिंह की अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। घटना के रोज वह शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा। जहां रात के समय उसे गिरफ्तार आरोपियों द्वारा डंडों से मारपीट की गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए फांसी लगाने की झूठी कहानी बनाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें