दो ठगों ने सी-ग्रेड फिल्मों के निवेशक संतोष कुमार जैन को अजीबो-गरीब तरीके से ठग लिया। ठगों ने सोने की बताकर जैन को लाखों में जो ईंट बेची थी, जांच में वह पीतल की निकली। जैन को षडय़ंत्रपूर्वक फंसाया गया और अब वे मान भी रहे हैं कि लालच बुरी बला है।
सोने की ईंट सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर जैन को मुम्बई से जयपुर बुलाया और 9.75 लाख रुपए में पीतल की ईंट थमाकर गायब हो गए।
पीडित संतोष कुमार जैन मूलत: राजस्थान के ब्यावर निवासी हैं, लेकिन 25 साल से मुम्बई के दहीसर में रह रहे हैं। वे सी-ग्रेड फिल्मों और सीरियल में निवेश करते हैं। उन्होंने जयपुर के गलता गेट थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।