फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: रायमला गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 30 Jan 2024 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

भारत-पाक सीमा पर स्थित रायमला गांव में मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजित किया गया। बीएसएफ की 92 बीएन बटालियन के कमांडेंट संजय चौहान ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि हम गांव की प्रगति और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर सीमा सुरक्षा बल ( BSF) की 92 बीएन बटालियन ने मंगलवार को रायमला गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम किया। इस दौरान गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में बीएसएफ के अधिकारियों के साथ करीब 200 ग्रामीण भी मौजूद रहे। बीएसएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जरूरत का सामान दिया और युवाओं को सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए प्ररित भी किया।

विज्ञापन


भारत-पाक सीमा पर स्थित रायमला गांव में मंगलवार को आयोजित हुए सिविक एक्शन प्रोग्राम में 92 बीएन बटालियन के कमांडेंट संजय चौहान ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि सीमा सुरक्षा बल गांव की प्रगति और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

व्हील चेयर समेत जरूरत का सामान बांटा
कमांडेंट संजय चौहान द्वारा रायमला पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रायमला, साधना, किशनगढ़, कुरियाबेरी, तेजपाला, बड़ा गांव के ग्रामीणों, स्कूल के प्रधानाध्यापक और बच्चों की मौजूदगी में रोजमर्रा की जरूरी चीजें बांटी। ग्रामीणों को व्हील चेयर, नेबुलाईजर, नी कैप, हियरिंग ऐड्स, ब्लाइंड स्टिक, वेपोराईजर, स्ट्रेचर, कम्बल, योगा मैट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, वाटर कैंपर आदि भेंट किया गया। 
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में बसे नागरिकों और छात्रों को जागरूक करते हुए कमांडेंट ने उन्हें अर्ध सैनिक बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कमांडेंट ने लोगों से अपील करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु इत्यादि दिखाई दे तो तुरंत बीएसएफ को सूचना दें।  

इस मौके पर स्कूल के हेडमास्टर घनश्याम बारुपाल, बड़ा गांव स्कूल के हेडमास्टर रेवंत सिंह, तेजपाला स्कूल के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह, साधना स्कूल के प्रधानाध्यापक कंवराज सिंह, किशन गढ़ स्कूल के हेडमास्टर राकेश कुमार, कुरियाबेरी स्कूल के प्रधानाध्यापक दुर्जन सिंह, उप कमांडेंट 92 वीं बटालियन संजय सिंह पवार, ऋषभ मकवाना, सहायक कमांडेंट 92 वीं बटालियन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें