फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: लालपुर में खतरनाक तरीके से पलटी बोलेरो, चालक सहित तीन लोग घायल, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा

Fri, 06 Oct 2023 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

सामने आ रही गाड़ी को साइड देते समय अनियंत्रित हो गई तेज रफ्तार बोलेरो। हादसे में गाड़ी चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में पलटी बोलेरो कार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं के लालपुर में एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खाते हुए सड़क पर जाकर उलटी हो गई। हादसे में गाड़ी चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


दरसअल लालपुर गांव मे सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सामने आ रही गाड़ी को साइड देते समय अनियंत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के शिकार गाड़ी सवारों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि किसी के हताहत होने की हादसे में कोई सूचना नहीं है। हादसे का प्रमुख कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीण
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। जिस तरह से गाड़ी पलटी इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों की जान बच जाना ग्रामीण एक चमत्कार ही मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें